कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान के बीच बिहार (Bihar ) की राजधानी पटना ( Patna )में एक चौंकाने वाली खबर आई है। जानकारी के अनुसार यहां वैक्सीन ( Covid-19 vaccine )की दोनों खुराक ले चुके 187 स्वास्थ्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना के जिलाधिकारी डॉ.चंद्रशेखर ने कहा है कि ये मामले सामने आने के बाद टीका लगवाने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है।
जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना( Patna ) में वैक्सीन ( vaccine )की दोनों डोज ले चुके 187 हेल्थ वर्कर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन लोगों ने फर्स्ट राउंड में वैक्सीन की पहली डोज ली थी और करीब एक महीने पहले इन्हें वैक्सीन की सेकेंड डोज लगाई गई थी। इस तरह, दूसरी डोज के बाद सरकार की तरफ से निर्धारित 14 दिन की मियाद भी पूरी हो चुकी थी। इसके बावजूद महीनाभर बीतने पर ये लोग पॉजिटिव निकले।
नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ( NMCH) के 3 डॉक्टर और दो नर्सों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, पटना मेडिकल कॉलेज (PMCH) में भी वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद हेल्थ केयर वर्कर्स के संक्रमित होने का मामला सामने आ चुका है। इससे पहले, NMCH के 2 मेडिकल स्टूडेंट्स भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिला स्वास्थ्य समिति की एक महिला कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव है। उसे वैक्सीन ( Covid-19 vaccine )की दूसरी डोज 8 मार्च को लगी थी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमण का खतरा बना रहता है। हालांकि वैक्सीन लेने से हालत गंभीर होने की संभावना 80% कम हो जाती है। साथ ही इन्फेक्शन से मौत का खतरा भी टल जाता है। पटना के जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि ताजा मामले सामने आने के बाद वैक्सीन लेने वालों से सावधानी बरतने को कहा गया है। जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है, उन्हें संक्रमण को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?