पश्चिम बंगाल ( West Bengal) समेत पांच राज्यों में छिटपुट हिंसा के बीच मंगलवार को लोगों ने बंपर वोटिंग की। चुनाव आयोग ( Election Commission के अनुसार पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव में कुल 77.68 फीसदी मतदान polling हुआ। वहीं असम (Assam) में 82.39 फीसदी, केरल में 71.73 फीसदी, तमिलनाडु में 67.93 फीसदी और पुडुचेरी में 81.64 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि तमिलनाडु, केरल , पुडुचेरी और असम (Assam) में सभी सीटों पर आज वोटिंग समाप्त हो गई है। इन सभी राज्यों के नागरिकों को दो मई के दिन परिणाम का इंतजार है। असम (Assam) में तीसरे व अंतिम चरण के लिए 40 और तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी के लिए एकमात्र चरण में क्रमश: 234, 140 और 30 सीटों पर मतदान कराया गया।
वहीं बंगाल( West Bengal) में तीसरे चरण के चुनाव में तीन जिलों हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 सीटों पर कुल 205 प्रत्याशी मैदान में रहे। हावड़ा की सात, हुगली की आठ और दक्षिण 24 परगना जिले की 16 सीटों पर मतदान हुए। वहीं कुछ इलाकों से छिटपुट हिंसा की भी खबरें सामने आईं हैं। बंगाल ( West Bengal) में हुगली जिले के गोघाट में मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले एक भाजपा समर्थक की पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी गई।
कोरोना संक्रमित डीएमके नेता कनिमोझी ने चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि चुनाव आयोग ने कोरोना पॉजिटिव रोगियों के मतदान के लिए शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच एक घंटे का समय निर्धारित किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?