महाराष्ट्र (Maharashtra ) के बीड( Beed ) में जिला प्रशासन ने मंगलवार को आठ लोगों की कोरोना से मौत होने के बाद उनका दाह संस्कार एक ही चिता पर करा दिया। यह घटना बीड़ जिले की अंबाजोगाई तहसील में सामने आई। इस घटनाके बाद नागरिकों में प्रशासन के प्रति बेहद आक्रोश है। कहा जा रहा है कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को सामूहिक चिता जलाने के बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीड़( Beed ) का अंबाजोगाई इस समय जिले में कोरोना का हॉटस्पाट बना हुआ है। शहर परिसर में मंगलवार को 161 नागरिक कोरोना संक्रमित मिले। यहां के स्वामी रामानंद तीर्थ अस्पताल में सात और लोखंडी कोविड केयर सेंटर में एक को मिलाकर मंगलवार को कुल आठ रोगियों की मौत हो गई थी। नगर निगम प्रशासन ने जल्द से जल्द अंतिम संस्कार निपटाने के लिए मांडवा रोड श्मशान भूमि में सभी आठ मृतकों की एक साथ चिता सजा दी और सामूहिक रूप से अग्नि दी गई। सभी मृत 60 वर्ष से अधिक आयु के बताए जा रहे हैं जिनमें एक महिला भी शामिल थी।
दाह संस्कार का फोटो वायरल होते ही बीड़( Beed ) जिला प्रशासन के प्रति लोग जबरदस्त गुस्से में है। गौरतलब है कि मार्च तक अंबाजोगाई में सिर्फ एक हजार कोरोना संक्रमित ही मिले थे। लेकिन पिछले 4 दिन में 304 से अधिक संक्रमित मिल चुके हैं। अंबाजोगाई कुछ दिन पहले कुछ कोरोना रोगियों के बाजार में खुले घूमते पकड़े जाने के बाद से चर्चा में बना हुआ है।बीड़ जिले में अब कोरोना के कुल 28,491 मामले सामने आ चुके हैं तो 672 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। कुल 25,436 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में पॉजिटिविटी रेट इस समय 9.93 प्रतिशत है तो मृत्यु दर 2.35 प्रतिशत बनी हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?