बीजापुर ( Bijapur ) में नक्सलियों के साथ मुठभेड़, में शहीद हुए जवानों को लेकर फेसबुक पर अपमानजनक पोस्ट लिखने वाली आरोपी असम की लेखिका ( Assamese writer ) शिखा शर्मा ( Sikha Sarma ) को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये मामला मंगलवार का है और गुवाहाटी से लेखिका को गिरफ्तार किया गया है। लेखिका ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी शिखा शर्मा ( Sikha Sarma ) एक लेखिका हैं और उन पर कई धाराओं के साथ मामला दर्ज हुआ है। शिखा के खिलाफ आईपीसी की धारा 124ए (राजद्रोह) के आधार पर शिकायत दर्ज की गई है।
रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी शिखा ( Sikha Sarma ) गुवाहाटी में रहकर लेखन कार्य करती हैं। गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा, ‘शर्मा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (देशद्रोह) सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर शिखा शर्मा ( Sikha Sarma ) बहुत सक्रिय हैं, विवादित चर्चित लेखिका मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिये कुछ न कुछ करती रहती है। सोमवार को उन्होंने 22 शहीद जवानों को लेकर एकफेसबुक( Facebook ) पोस्ट में लिखा कि अपनी ड्यूटी के दौरान काम करते हुए मरने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा सकता। उसी तर्क के आधार पर बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की अगर बिजली के झटकों की वजह से मृत्यु हो जाती है तो क्यों नहीं उसे भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों की भावनाओं के साथ मत खेलो, मीडिया।
शिखा शर्मा की इस फेसबुक पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर जैसे हड़कंप मच गया और हर कोई उन्हें इस बात पर गरियाने लगा। गुवाहाटी हाईकोर्ट के दो वकील उमी देका बारुआ और कंकना गोस्वामी ने दिसपुर पुलिस में स्टेशन में लेखिका के खिलाफ शिकायत की।
शिकायत में शिखा शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। दिसपुर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि लेखिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और शिकायत के आधार पर ही गिरफ्तारी हुई है। शिखा शर्मा की फेसबुक पोस्ट के मुताबिक, वो ऑल इंडिया रेडिया, डिब्रूगढ़ में कलाकार के तौर पर काम करती हैं। पिछले साल अक्तूबर में शिखा शर्मा को सरकार के खिलाफ बोलने पर बलात्कार की धमकियां मिली थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?