उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) जिले के थाना इरादतनगर में मोबाइल चोरी की रपट लिखाने गये भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) कार्यकर्ताओं को पुलिस चौकी में पीटा गया,गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी घेर ली । सैकड़ों ग्रामीण चौकी पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ता देख पुलिस फोर्स के साथ सीआरपीएफ को बुला लिया गया। ग्रामीण आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे।
आगरा( AGRA) जिले के थाना इरादतनगर की पुलिस चौकी कुर्रा चित्तरपुर पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे शमसाबाद के नगला मेवा निवासी भाजपा ( BJP )जिला मंत्री हीरा सिंह के भाई व भाजपा कार्यकर्ता से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता और मारपीट दी। इसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। जानकारी के अनुसार शमसाबाद के नगला मेवा निवासी भाजपा नेता हीरा सिंह के भाई देवेंद्र सिंह और उनके साथी दारा सिंह शुक्रवार को इरादत नगर की पुलिस चौकी कुर्रा चित्तरपुर पहुंचे थे। उन्होंने थाना इरादत नगर में एक मोबाइल चोरी का मुकदमा लिखाया था।
आरोप है कि कुर्रा चित्तरपुर चौकी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने उन्हें टरकराने की कोशिश की। इस पर देवेंद्र ने कहा कि वह भाजपा ( BJP ) नेता के भाई हैं। इस पर एसआई मनोज कुमार भड़क गए। आरोप है कि एसआई ने देवेंद्र और दारा सिंह से गाली गलौज करते मारपीट कर दी।
घटना की जानकारी होने पर इलाके में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण पुलिस चौकी पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, सीओ फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस अफसरों के सामने भी ग्रामीण हंगामा करते रहे। उन्हें किसी तरह शांत कराया गया।
चौकी इंचार्ज कुर्रा चित्तरपुर पर पिछले दिनों दो युवकों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने के आरोप लगे थे। मामले की शिकायत आगरा( AGRA) एडीजी राजीव कृष्ण तक पहुंची। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। अभी यह जांच चल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
please i am eating the food