जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के दो इलाकों, त्राल (Tral) और शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों की बीच चली 24 घंटे की मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने सात आतंकियों ( 7 Terrorists) को मार गिराया है। इसमें अंसार गजवत-उल-हिंद( Ansar Ghazwat-ul-Hind (AGuH) )चीफ इम्तियाज शाह भी शामिल है, बता दें कि गुरुवार की दोपहर से ही शोपियां में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही थी। आज सुबह से फिर अवंतिपोरा के त्राल में भी आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई जिस में सातों आतंकी मारे गए।
शोपियां ( Shopian Encounter ) में कल से जारी मुठभेड़ में आज शुक्रवार को अंसार गजवा-तुल-हिंद का चीफ कमांडर मारा गया है। कश्मीर जोन की पुलिस के मुताबिक घिरे हुए आतंकी को समझा-बुझाकर समर्पण करने और मस्जिद को बचाने के लिए आतंकी के भाई और स्थानीय इमाम को अंदर भेजा गया था। लेकिन आतंकी आत्मसमर्पण के लिए राजी नहीं हुए।
जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को त्राल के नोबुग इलाके में आतंकियों ( Terrorists) के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकी एक धार्मिक स्थल में छिप गए। इस पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और अब तक चार आतंकियों को मार गिराया गया है।
अंसार गजवा तुल हिंद जैश-ए-मोहम्मद का ही एक अंग है। इस ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मिलकर अंजाम दिया। आपको बता दें कि कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में आतंकियों ( Terrorists)और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चली थी। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने गुरुवार तक तीन आतंकियों को मार गिराया था।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर आईजी विजय कुमार ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में पांच स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। हम अमरनाथ यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए पूर्ण-प्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। उधर जीओसी 15 कोर, डीपी पांडेय ने कहा कि जो भी राज्य के खिलाफ हथियार उठाएगा, अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसका खात्मा ही होगा।
वहीं शुक्रवार तक कुल मिलाकर त्राल और शोपियां मुठभेड़ में सात आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हुई है। मुठभेड़ में तीन जवान घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?