उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में रिश्वतखोर व्यवस्था ने एटा (Etah ) जिले की एक 17 साल बेटी को आत्महत्या के लिये मजबूर कर दिया, किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । परिजनों ने बिजली कर्मचारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसके आधार पर गुरुवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुसाइड नोट में विद्युत कर्मियों पर झूठे केस में फंसाकर पीड़ित परिजनों को जेल भेजने की धमकी का आरोप है।
एटा (Etah ) जिले में कोतवाली नगर के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी छोटे सिंह की 17 वर्षीय पुत्री रजनी ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में विद्युत निगम की विजिलेंस टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। किशोरी ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है।
एटा (Etah ) की बेटी ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी मौत के जिम्मेदार पुलिसवाले और बिजली विभाग वाले हैं। मेरे पापा और मम्मी चोरी की लाइट नहीं जलाते, फिर भी इन बिजली वालों ने मेरे पापा पर झूठा आरोप लगाकर एफआईआर कर दी। हम बहुत गरीब हैं साहब, मेरे पापा कई बार बिजली वालों के पास गए, कोई तीन हजार मांगता है तो कोई 25 हजार, मेरे पापा बहुत परेशान हैं।
सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि पापा, मम्मी सॉरी, राजकुमार भइया, तन्नू रोईयो न ठीक है। मेरे पापा का कोई कुछ मत करना प्लीज…। इसमें दो विद्युत कर्मियों के मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं। इन्हीं अज्ञात दोनों विद्युत कर्मियों के खिलाफ मृतका के पिता ने तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि बुधवार को करीब 11 बजे विद्युत विजिलेंस टीम आई और पुत्री रजनी को धमकी दी कि तेरे पिता तो जेल जाएंगे। धमकी से परेशान होकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसपी ओपी सिंह और एडीएम विवेक मिश्रा ने कोतवाली नगर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?