उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रायबरेली (Rae Bareli ) में मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को लूट की सूचना देना भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) नगर अध्यक्ष पश्चिम अखिलेश तिवारी को महंगा पड़ गया। मिल एरिया थानेदार बृजेश राय और अन्य पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ नगर अध्यक्ष की पिटाई की, बल्कि बीच सड़क पर धक्कामुक्की करते हुए जबरन जीप पर बैठाकर थाने ले जाकर लाकअप में बंद कर दिया। घटना की जानकारी पर भाजपाई आक्रोशित हो गए। सभी थाना परिसर में धरने पर बैठ गए और एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। दो घंटे तक थाने पर भाजपाइयों का हंगामा और विरोध प्रदर्शन होता रहा। सीओ सदर महिपाल पाठक ने पहुंचकर मामला शांत कराते हुए नगर अध्यक्ष को लाकअप से बाहर कराया। रायबरेली (Rae Bareli ) के पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है।रायबरेली (Rae Bareli ) के भाजपा नगर महामंत्री सोनम सिंह की मां किसी काम से घर से निकली थी। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरों ने सोनम सिंह की मां के कान के झुमके खींचकर फरार हो गए। मामले की जानकारी होने पर नगर महामंत्री सोनम सिंह ने मामले की जानकारी नगर अध्यक्ष पश्चिमी अखिलेश तिवारी को दी। अखिलेश तिवारी ने अपने पदाधिकारियों के साथ घटना स्थल सारास चौराहा पहुंचे, जहां से सूचना पुलिस को दी गई।
इस दौरान थानेदार और नगर अध्यक्ष पश्चिमी के बीच सड़क पर ही कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि थानेदार ने दबंगई दिखाते हुए अखिलेश को धक्कामुक्की करते हुए जीप पर बैठाया लिया और ले जाकर थाने के लाकअप में बंद कर दिया। अखिलेश का आरोप है कि लूट की सूचना देने पर थानेदार ने उनके साथ मारपीट भी की। मामले की जानकारी होने पर अनुभव कक्कड़, नगर पूर्वी अध्यक्ष अभिषेक वर्मा, हिमांशू सिंह, अनूप पांडेय आदि भाजपाई थाने पहुंचकर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। दो घंटे तक थाने में हंगामा, प्रदर्शन चलता रहा। सभी थानेदार की दबंगई का विरोध करते हुए उन्हें हटाने की मांग करने लगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?