उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के नोएडा ( Noida ) में दिल्ली में तैनात जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा आत्महत्या (suicide ) कर ली। नोएडा ( Noida ) के सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है। स्वजन की शिकायत पर जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर सहित तीन को हिरासत में लिया गया है। अमन सिंगला सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली स्थित वित्त विभाग में जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर है।
नोएडा ( Noida ) पुलिस के मुताबिक, परिजनों का आरोप है कि दहेज प्रताड़ना से नाराज होकर महिला ने जहर खाया। नोएडा पुलिस ने महिला के पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।नोएडा ( Noida ) जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर निवासी अमन सिंगला दिल्ली में जीएसटी कस्टम एंड नारकोटिक्स विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। वह मूलरूप से पटियाला के रहने वाले हैं।
अमन की शादी अक्तूबर में संगरूर(Sangrur ) पंजाब निवासी हिना सिंगला से हुई थी। हिना सीए कर चुकी है और एलएलबी फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रही थी। मौसी का आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए अमन, उसकी मां और पिता हिना को परेशान करते थे। इस कारण घर में कलह की स्थिति बनी हुई थी।
इसी समझौते के लिए हिना की मौसी कुछ दिन पहले चंडीगढ़ से नोएडा आई थी। बुधवार को सुप्रीम टावर स्थित फ्लैट में मौसी दोनों पक्षों में बातचीत कर समझौते का प्रयास कर रही थी तभी अमन ने पत्नी के साथ बदसलूकी कर दी।
इससे नाराज होकर हिना ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने अमन सिंगला और उसके माता-पिता को हिरासत में लिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत