पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के 5 जिलों की 44 सीटों पर शनिवार को चौथे फेज के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान कई इलाकों में हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। कूचबिहार( Cooch Behar )में हुई चुनावी हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की जान चली गई। सबसे पहले बूथ नंबर 285 में मतदान केंद्र के बाहर बम फेंके गए और गोलीबारी हुई। इसमें वोट डालने आए एक युवक की मौत हो गई।
इसके बाद कूचबिहार ( Cooch Behar )सितालकुची में बूथ नंबर 126 में भीड़ ने CISF के जवानों पर धावा बोल दिया। सेल्फ डिफेंस में फोर्स को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। 4 अन्य घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद चुनाव आयोग ने जिले में किसी भी पार्टी के नेताओं के आने पर रोक लगा दी है। यह रोक 72 घंटे तक रहेगी।
चुनाव आयोग ने कहा कि कूचबिहार ( Cooch Behar ) मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े मतदाताओं और वोटिंग करा रहे कर्मचारियों की जान बचाने के लिए CISF के जवानों के लिए फायरिंग करना जरूरी हो गया था। भीड़ ने जवानों के हथियार भी छीनने की कोशिश की थी। इसके अलावा 5वें फेज के चुनाव के लिए प्रचार का समय अब 48 घंटे के बजाय 72 घंटे पहले खत्म हो जाएगा।
फायरिंग की घटना पर CISF ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि बूथ संख्या 126 के पास CISF की टीम पर उपद्रवियों ने हमला किया। इस दौरान हाथापाई में एक बच्चा नीचे गिर गया। उपद्रवियों ने क्यूआरटी के वाहन को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया और टीम पर हमला किया। टीम ने सेल्फ डिफेंस और भीड़ को हटाने के लिए छह राउंड हवाई फायर किए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?