उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में शनिवार रात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर ग्राम प्रधान ( Village Head ) पद के प्रत्याशी की हत्या कर दी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के इंदरपुर गांव के पूर्व प्रधान और इस बार फिर पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे विजेंद्र यादव उर्फ पप्पू (45) को शनिवार की रात सात गोली मार कर बदमाशों ने हत्या कर दी।
वारदात को लेकर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में गांव से लेकरवाराणसी (Varanasi) बीएचयू ट्रॉमा सेंटर तक जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। वारदात की वजह चुनावी और निजी रंजिश के साथ ही जमीन विवाद को मानकर पुलिस तफ्तीश कर रही है।
पुलिस मौके से सात खोखा बरामद कर वारदात के संबंध में क्षेत्र के संदिग्ध गतिविधियों वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बड़ागांव थाना अंतर्गत इंदरपुर गांव निवासी विजेंद्र यादव 15 साल पहले निर्विरोध ग्राम प्रधान चुने गए थे। बीते 10 साल से उनकी पत्नी ममता यादव इंदरपुर गांव की प्रधान थी। विजेंद्र समाजवादी पार्टी से भी जुड़े हुए थे। इस बार विजेंद्र यादव ने फिर ग्राम प्रधान पद के चुनाव के लिए नामांकन किया था।
परिजनों के अनुसार वह देर शाम बड़ागांव से बाइक से अपने घर आ रहे थे। सैरा गांव में एक बगीचे के समीप पहले से घात लगा कर बैठे बदमाशों ने आठ से 10 राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो हमलावर बाइक स्टार्ट कर बड़ागांव की ओर भाग निकले। खून से लथपथ विजेंद्र को काजीसराय और मलदहिया स्थित निजी हॉस्पिटल होते हुए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार विजेंद्र के सीने पर सात गोली मारी गई है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार गोलियों के बारे में सही तरीके से पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। बदमाशों की धरपकड़ के लिए वाराणसी (Varanasi) पुलिस की तीन टीम लगाई गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?