प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM Narendra Modi ) शनिवार को बंगाल में बागडोगरा हवाईअड्डे पर उतर कर पद्मश्री बाइक एंबुलेंस दादा के नाम से मशहूर करिमुल हक ( Karimul Haque ) से मिले, जहां दोनों एक-दूसरे के गले लगे। करिमुल हक को उनकी नि:स्वार्थ सेवा के लिए जाना जाता है।
वे अब तक इस काम के जरिए 4000 लोगों की जान बचा चुके हैं। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित करीमुल हक ( Karimul Haque ) की सैकड़ों लोगों को प्रेरित करने वाली कहानी पर किताब लिखी जा चुकी है। ‘बाइक एम्बुलेंस दादा, द इंस्पायरिंग स्टोरी ऑफ करीमुल हक: द मैन हू सेव्ड 4000 लाइव्स’ हक की आधिकारिक बायोग्राफी है। इसे पत्रकार एवं सामाजिक उद्यमी बिस्वजीत झा ने लिखा है।
हक ( Karimul Haque ) चाय बागान में काम करते हैं। वे बाइक पर बैठाकर लोगों को आस पास के क्षेत्रों में इलाज के लिए लेकर जाते हैं। उनकी इस अनूठी सेवा के लिए उन्हें 2017 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। वक्त पर इलाज नहीं मिलने की वजह से 1995 में हक की मां का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
उसके बाद से ही हक ( Karimul Haque ) ने फैसला किया कि एंबुलेंस की कमी के कारण किसी मरीज को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत न हो इसलिए बाइक एंबुलेंस की शुरुआत की। 1998 से हक करीब 20 गांवों में अपनी सेवा दे रहे हैं। डुआर्स क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं का जबर्दस्त अभाव है। यहां पानी, बिजली और सड़क की सुविधाओं के लिए भी लोग जूझ रहे हैं।
इसके अलावा सबसे नजदीकी अस्पताल भी गांव से 45 किलोमीटर दूर है। बता दें, इससे पहले पश्चिम बंगाल ( West Bengal) के हुगली में आयोजित एक जनसभा के दौरान भी प्रधानमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक मतदाता को पास आकर अपनी बात कहने की इजाजत दी थी। उसने पीएम की कान में कुछ कहा, जिसे उन्होंने बड़े गौर से सुना था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?