राजस्थान ( Rajasthan ) के भीलवाड़ा ( Bhilwara ) जिले के कोटड़ी और रायला में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे राजस्थान पुलिस( Rajasthan police )के जवानो पर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी।जिसमें दो सिपाही शहीद हो गए।पहली घटना शनिवार देर रात कोटड़ी में नाकाबंदी कर रहे पुलिस जाब्ते पर हुई। जहां चार गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस के एक कांस्टेबल को गोली लगी, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कोटड़ी में फायरिंग करने के बाद बदमाशों की एक स्कॉर्पियो गाड़ी रायला पहुंच गई। जहां गाड़ी में सवार बदमाशों ने फिर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। यहां भी गोली एक कांस्टेबल को लगी, जिनकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार, कोटड़ी थाना पुलिस कस्बे में श्रीचारभुजा नाथ मंदिर के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान दो पिकअप जीप और दो स्कॉर्पियो कार तेज गति से आई। पुलिस जाप्ते ने गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया तो कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस कांस्टेबल ऊंकार रायका के सीने में गोली लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कोटडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भीलवाड़ा ( Bhilwara ) जिले के एसपी विकास शर्मा मौके पर और जिला अस्पताल पहुंचे। आसपास के थानों का जाप्ता बुलाकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई, वहीं भीलवाड़ा और आसपास के जिलों में भी नाकाबंदी करवा दी गई। बदमाशों की पीछा शुरू किया गया।
इस दौरान तीन वाहन रास्ते में गायब हो गए। वहीं, एक स्कॉर्पियो गाड़ी भीलवाड़ा ( Bhilwara ) जिले के रायला थाना क्षेत्र में पहुंच गई। यहां की गई नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में कांस्टेबल पवन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।वारदात के 12 घंटे बाद भी हत्यारों का कुछ पता नहीं चल पाया है। वारदात की दोनों जगहों के बीच 40 किलोमीटर की दूरी है।आशंका है कि बदमाश अफीम की तस्करी से जुड़े हुए थे, क्योंकि इस समय फसल की तुड़ाई का सीजन शुरू हो गया था। इसके साथ ही तस्करों की गतिविधियां भी बढ़ गई हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?