वाराणसी (Varanasi) के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ( Sampurnanand Sanskrit University )के छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ( NSUI ) ने भारी जीत दर्ज की है। कांग्रेस के इस संगठन ने विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री जैसे सभी प्रमुख पदों पर जीत हासिल की है। भाजपा समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी( ABVP )को किसी भी पद पर जीत हासिल करने में नाकाम रही।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ( Sampurnanand Sanskrit University )वाराणसी में रविवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी को झटका लगा है। सभी सीटों पर एबीवीपी को करारी हार मिली है। वहीं एनएसयूआई ने सभी पदों पर जीत दर्ज की है।जानकारी के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे, महामंत्री पद पर शिवम चौबे और पुस्तकालय मंत्री आशुतोष कुमार मिश्र चुने गए हैं। चुनाव में एबीवीपी के पैनल का पत्ता साफ हो गया।
रविवार को शाम विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। परिणाम जारी होने के बाद समर्थकों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की। अध्यक्ष पद पर विजयी कृष्ण मोहन शुक्ला ने 136 वोट से जीत दर्ज की। कृष्ण मोहन को 442 और अजय दुबे को 306 मत मिले थे। 23 मत अवैध थे। उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे ने 68 वोट से चंद्रमौलि तिवारी को मात दी। 15 मत अवैध रहे। विजयी प्रत्याशियों को कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला ने पद की शपथ दिलाई। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के साथ विजयी प्रत्याशियों को घरों तक पहुंचाया गया।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ( Sampurnanand Sanskrit University )के छात्रों में सबसे ज्यादा संख्या ब्राह्मण छात्रों की रहती आई है। लिहाजा इस विश्वविद्यालय के चुनाव में कांग्रेस की एकतरफा जीत के कई मायने निकाले जा रहे हैं। एनएसयूआई को यह सफलता ऐसे समय में मिली है जबकि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव चल रहे हैं और लगभग साल भर बाद ही प्रदेश में विधानसभा के भी चुनाव होने तय हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?