उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस के तेजी से फैलते संक्रमण को देखते हुए अब आगरा( AGRA) जिले में भी सोमवार रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लागू हो जाएगा। जिला प्रशासन ने रविवार को इसका आदेश जारी कर दिया है। नाइट कर्फ्यू के तहत रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि आवश्यक सेवाओं और माल वाहक वाहनों पर छूट रहेगी।
आगरा में लगातार दो दिन से कोरोना के 100 से अधिक नए मरीज मिल रहे हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) लागू करने का फैसला लिया है।रविवार शाम को जिलाधिकारी पीएन सिंह ने आदेश जारी किया है। खुले स्थान पर 100 से अधिक लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे। बंद जगह पर 50 लोगों की अनुमति है। ये प्रतिबंध सोमवार से लागू हो जाएंगे। नाइट कर्फ्यू 20 अप्रैल तक लागू रहेगा। वहीं दूसरी ओर मथुरा जिले में आज रात 9 बजे से ही नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया हैं।
हर रोज रिकॉर्ड संख्या में बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल 30 अप्रैल तक के लिए बंद करने की घोषणा की है। हालांकि, जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षाएं चलती रहेंगी। जिला प्रशासन ने इसे लेकर भी आदेश जारी कर दिया है।
नाइट कर्फ्यू (Night curfew) में ड्यूटी संबंधि आवागमन पर भी प्रतिबंध नहीं रहेगा। रेलवे और बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों पर भी प्रतिबंध नहीं रहेगा। माल एवं वाहक वाहनों के लिए कोइ प्रतिबंध नहीं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग पर आवागमन सुचारु रहेगा। सभी वृहद निर्माण कार्य एक्सप्रेस वे, बड़े पुल एवं सड़कें, लोक निर्माण विभागों एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्य जारी रहेंगे। मंडियाें से व्यापार जारी रहेगा। यानि फल सब्जियों की बिक्री संबंधी आवागमन प्रतिबंध से मुक्त रहेगा। औद्योगिक कारखाने कोविड 19 नियमों का सख्ती से पालन करते हुए चलते रहेंगे। अन्य आवश्यक सेवाओं जैसे सुरक्षा सेवाा, एटीएम, टेलीकॉम , आपातकालीन, पलम्बर, एसी रिपेयर आदि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी। इनसे सबंधित कर्मियों को पहचान पत्र दिखाना आनिवार्य होगा।
रविवार को 119 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 682 हो गई है। वहीं एक और व्यक्ति की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत