उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन रिकॉर्ड मरीजों के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) के कार्यालय में भी कोरोना ने हमला कर दिया है। जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिषेक कौशिक, निजी सचिव जय शंकर, निजी सहायक प्रताप और विशेष सचिव अमित कुमार सिंह सहित कुछ अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
अधिकारियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, इसलिए मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है और सभी कार्य वर्चुअली प्रारंभ कर रहा हूं।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगातार खतरनाक साबित हो रही है। कई आइएएस-आइपीएस अधिकारियों को चपेट में लेने के साथ कोरोना ने मुख्यमंत्री कार्यालय में भी दस्तक दे दी है।
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 18,021 नए केस आए हैं। इनमें भी लखनऊ का आंकड़ा पांच हजार पार कर गया है। लखनऊ में सोमवार को 3892 संक्रमित मिले थे तो आज इनकी संख्या 5382 है। लखनऊ को टक्कर देने वाले प्रयागराज ने एक बार फिर वाराणसी को पीछे छोड़ दिया है। प्रयागराज में सोमवार को जहां 1295 नए संक्रमित मिले थे, वहीं आज यहां 1856 नए संक्रमित मिले हैं। वाराणसी में कल 1417 थे तो आज 1404 नए कोविड के मामले सामने आए हैं। कानपुर में भी संक्रमण ने अब गति दिखा दी है। सोमवार को यहां पर 716 केस थे तो आज यहां पर इनकी संख्या 1271 की है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में जांच भी काफी तेजी से की गई। 2,18,965 सैंपल की जांच की गई थी। यह 24 घंटे में जांच का भी रिकॉर्ड है। 24 घंटे में 97 हजार आरटीपीसीआर जांच की गई है।
मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 13, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?