राजस्थान ( Rajasthan ) के चूरू( Churu ) के रतनगढ़ में मंगलवार सुबह युवक-युवती ने ट्रेन के आगे कूद आत्महत्या (suicide )कर ली।, दोनों के क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवती की शिनाख्त करिश्मा (18) के रूप में हुई है। वह वार्ड-23 में परिवार के साथ रहती थी। वहीं, मृतक युवक की शिनाख्त रोहिताश (22) के रूप में हुई है। वह वार्ड-26 में परिवार के साथ रहता था।परिजन बोले ये दोनों अच्छे दोस्त थे इसके अलावा उन्हें कुछ नहीं पता।
परिजनों से पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि दोनों देर रात को घर से चुपचाप निकले थे। परिजनों को सुबह उनके गायब होने का पता चला। फिर कुछ देर में सुसाइड की खबर मिल गई। युवक बाइक में युवती को बैठाकर लाया था। फिर दोनों ने वहां एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।जहां शव मिले वहां पास में एक बाइक भी खड़ी थी। पुलिस का मानना है कि दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते ये कदम उठाया है।
घटना चूरू ( Churu ) फाटक से डेढ़ किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक की है। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती थी। युवक-युवती घटनास्थल पर बाइक से ही पहुंचे थे। पुलिस ने युवक के भाई सुनील कुमार और युवती के चाचा परमेश्वरलाल की रिपोर्ट पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
चूरू ( Churu ) पुलिस ने बताया कि अभी तक इस प्रकरण में परिजनों के बयान नहीं हुए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है है। शुरुआती जांच में परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच दोस्ती थी। लेकिन अगर उनके बीच अफेयर भी था तो उन्होंने सुसाइड क्यों किया। इसका पता लगाया जा रहा है।परिजनों ने पुलिस को लिखित में पोस्टमार्टम नहीं करवाने का निवेदन किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों के शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों के सुपुर्द कर दिए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?