उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी( Kaushambi) जिले में पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बेगमपुर गांव में 25 साल के युवक रवि को उसके बड़े भाइयों ने जमीन बंटवारे के विवाद में पीट -पीटकर मार डाला। मारे गये युवक रवि की 10 मई को शादी होनी थी। चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
प्राप्त विवरण के अनुसार कौशांबी( Kaushambi) जिले के बेगमपुर गांव निवासी रामसुख खेती-किसानी करते हैं। रामसुख के तीन बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा रवि कुमार (25) का शनिवार की शाम अपने दोनों भाइयों से खेत के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया।
बात बढ़ी तो रवि के बड़े भाइयों ने लाठी-डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। बुरी तरह पिटाई होने से रवि का सिर फट गया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि की हत्या में परिवार की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पड़ोसी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कौशांबी( Kaushambi) पुलिस ने बताया कि पड़ोसी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जाएगा।
रवि की शादी 10 मई को होनी थी। इसे लेकर परिवार में जश्न का महौल था। परिवार के लोग धूमधाम से शादी की तैयारी करने में जुटे थे। शनिवार शाम छह बजे परिवार के सदस्य खेत से काम करके लौटे तो रवि बंटवारे को लेकर विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर मारपीट हुई, जिसमें रवि की जान चली गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?