उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Chief minister Yogi Adityanath ) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। योगी ने लिखा है, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।’
योगी ( Yogi Adityanath )ने यह भी लिखा है कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी उनके संपर्क में आएं हैं वे अपनी जांच जरूर करा लें और एहतियात बरतें।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath )ने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए कहा था कि उनके ऑफिस के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वे (योगी) उन अधिकारियों के संपर्क में थे, इसलिए एहतियातन खुद को आइसोलेट कर लिया है।
बता दें कि तेजी से फैलते संक्रमण ने सीएम कार्यालय को भी चपेट में ले लिया। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी अफसरों अपर मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल, विशेष सचिव अमित कुमार सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक के अलावा एक निजी सचिव व एक निजी सहायक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच कोरोना संक्रमित हुए हैं। वे बंगाल में भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल थे। बंगाल की 294 सीटों पर इस बार 8 फेज में वोटिंग हो रही है। चार फेज की वोटिंग हो चुकी है। 17 अप्रैल को पांचवे फेज के तहत 45 सीटों पर, 22 अप्रैल को छठवें चरण में 43 सीटों पर, सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीटों पर और 29 अप्रैल को आठवें फेज में 35 सीटों पर वोटिंग होनी है। काउंटिंग 2 मई को होगी।
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, भी बुधवार को ही कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी। अखिलेश ने लिखा, ‘मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है। घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें।’
शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त