प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा( CBSE Exam ) स्थगित करने का निर्णय किया गया है। इस उच्च स्तरीय बैठक में केंद्रीय शिक्षा सचिव भी मौजूद रहे।
4 मई से 14 जून तक चलने वाली 12वीं बोर्ड की परीक्षा अभी टाली गई है। ये परीक्षा इसके बाद होगी। बोर्ड 1 जून को हालात की समीक्षा करेगा। तब फैसला किया जाएगा।
कक्षा 10वीं बोर्ड इनकी भी परीक्षा 4 मई से 14 जून तक होनी थीं। ये रद्द यानी कैंसिल कर दी गई हैं। यानी इस साल इनकी परीक्षा नहीं होंगी। सभी स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट किए जाएंगे, लेकिन रिजल्ट के साथ। इस रिजल्ट का आधार क्या होगा, CBSE इसे तय करेगा।अगर कोई छात्र बोर्ड की ओर से दिए गए मार्क्स से संतुष्ट नहीं होगा तो वो परीक्षा में शामिल हो सकता है, लेकिन ये परीक्षा तब होगी, जब इसके लिए देश में हालात सामान्य होंगे।
उच्च स्तरीय बैठक में सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है। निर्णय के अनुसार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द और कक्षा 12वीं की बोर्ड ( CBSE Exam )परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। एक जून को कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षा के लिए नया शेड्यूल तैयार किया जा सकता है।
फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने बुधवार, 14 अप्रैल, 2021 को कोरोना स्थिति को देखते हुए मई में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाओं की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
शिक्षा मंत्री, बैठक में प्रधानमंत्री ने दोहराया कि छात्रों की भलाई सरकार के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए, साथ ही उनके शैक्षणिक हितों को नुकसान भी न पहुंचे।
CBSE की बोर्ड परीक्षाओं ( CBSE Board Exam )में 10वीं और 12वीं को मिलाकर करीब 35.81 लाख स्टूडेंट शामिल होने वाले थे। इनमें 12वीं के 14 लाख से अधिक और 10वीं के 21.50 लाख छात्र थे।
Today Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji chaired a high-level meeting to review the examinations to be held at various levels in view of the developing Corona situation.
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 14, 2021


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी