राजस्थान ( Rajasthan ) में कोविड-19 वैक्सीन( Covid-19 vaccine ) की किल्लत के बीच जयपुर ( Jaipur ) के एक सरकारी अस्पताल से वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है। शहर के शास्त्री में स्थित कावंटिया अस्पताल से कोवैक्सीन (Covaxin) टीके की 32 शीशियां चोरी हाे गई हैं। एक शीशी (वायल) में 10 डोज रहते हैं। इस लिहाज से कुल 320 डोज चोरी गए हैं। अस्पताल की तरफ से शास्त्री नगर थाने में वैक्सीन चोरी होने का केस दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन( vaccine ) 12 अप्रैल को गुम हुई थी। दो दिन बाद आज सुबह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि CMHO ऑफिस से मिली भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सीन (Covaxin) की 32 शीशी गुम हो गई हैं। वैक्सीनेशन सेंटर के नोडल अधिकारी ने बताया कि सेंटर पर आने वाली वैक्सीन का पूरा रिकॉर्ड रहता है। इसलिए स्टोर से ही टीके गायब होने की आशंका है।
वैक्सीन ( vaccine ) चोरी होने के मामले में अस्पताल के अधीक्षक ने भी अपने स्तर पर जांच कराई है। जांच में सामने आया कि वैक्सीन स्टोर से ही गायब हुई है। अस्पताल में मौजूद वैक्सीन सेंटर से दूसरे सेंटरों को भी वैक्सीन भेजी जाती है, जिसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है। इसकी पड़ताल से पता चला है कि स्टोर में वैक्सीन की इन्वेंटरी में पूरी मात्रा दिखाई गई है, लेकिन स्टॉक में वैक्सीन गायब है।
राजस्थान में वैक्सीन को लेकर पहले ही किल्लत चल रही है। प्रदेश में बुधवार सुबह तक करीब 4 लाख डोज ही उपलब्ध थीं। हालांकि, देर शाम तक 2 लाख डोज और आने की संभावना जताई गई है।राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) वैक्सीन की कमी को लेकर प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिख चुके हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?