हरियाणा (Haryana ) के पानीपत (Panipat ) जिले में समालखा के एक प्रॉपर्टी डीलर सुरेश त्यागी ने पहले चार पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें साथी पर पर 60 हजार रुपए न देने और मारपीट कर अपमानित करने का आरोप लगा जहर खाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली।जहर खाने से पहले उनके प्रॉपर्टी डीलर 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा था, जो उनके पास से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त विवरण के अनुसार पानीपत (Panipat ) जिले के समालखा की गांधी निवासी सुरेश त्यागी प्रॉपर्टी डीलर (Property Dealers ) थे,वह जौरासी रोड स्थित ऑफिस में आटा गांव निवासी रामकरण के साथ काम करते थे। करीब छह माह पहले सुरेश त्यागी से 60 हजार रुपए लिये थे। जब सुरेश त्यागी ने रामकरण से रुपये वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि रामकरण ने गांव से युवकों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। जिस कारण अपमानित महसूस कर रहे सुरेश त्यागी ने मंगलवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उन्हें समालखा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां, देर रात उनकी मौत हो गई।
मृतक का पुत्र अंकित इंजीनियर है और दिल्ली स्थित एक कंपनी में काम करता है,उसने बताया है कि जहर खाने से पहले उनके पिता चार पेज का सुसाइड नोट लिखा था। जो उनके पास से बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में रामकरण द्वारा 60 हजार रुपए लेने और मांगने पर युवकों से पिटाई करने की बात लिखी है। इस कारण पिता अपनी बेइज्जती महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?