हरियाणा (Haryana ) के गुरुग्राम ( Gurugram ) के भोंडसी( Bhondsi ) थाना के अंतर्गत घामरोज गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा मोनिका ने प्रधानाचार्य की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर फंदा लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। पुलिस ने इस मामले में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज राघव और उनके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।
गुरुग्राम ( Gurugram ) से प्राप्त खबरों के मुताबिक मोनिका के परिजनों ने बताया है किउनकी बेटी विवेक भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा थी। आठ अप्रैल को प्रधानाचार्य व उनके भाई मनवीर ने उससे मारपीट की और गालियां दीं। प्रधानाचार्य ने फोन करके मोनिका के पिता सतीश कुमार को कालेज आने को कहा। अगले दिन नौ अप्रैल को सुबह 11 बजे भाई सतीश कुमार, पत्नी कीर्ति दोनों बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे।
वहां पर प्रधानाचार्य मनोज राघव ने पिता को जलील किया मोनिका और उसके छोटे भाई वंश के सामने कहा कि उससे मोबाइल बरामद हुआ है और नाखून बढ़े हुए हैं। अंगूठी पहनती है, आगे चलकर आपको शर्मिंदा करा देगी। इन परिस्थितियों में हम उसे स्कूल में नहीं पढ़ा सकेंगे। उसी दिन विद्यालय से घर आने के बाद मोनिका मायूस हो गई। उसने दोपहर को खाना भी नहीं खाया। कुछ देर बाद ऊपर के कमरे में चली गई।
काफी देर तक वह नीचे नहीं आई, तो बुलाने के लिए उसका भाई गया। वह कमरे में नहीं मिली, बाथरूम अंदर से बंद था। काफी प्रयास करने पर बाथरूम नहीं खुला तो यह जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मोनिका ने चुन्नी से फंदा लगा लिया था। उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोनिका के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?