उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा( AGRA) जिले में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) में थाना सदर की इन्फेंट्री लाइन चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित डीएवी कॉम्प्लेक्स में एमआर ज्वैलरी शोरूम को गुरुवार रात चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोर 25 लाख के चांदी के बर्तन और 15 लाख रुपए के सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह हो सकी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है।
ताजगंज के दलिहाई निवासी रोहित फौजदार ने बताया कि गुरुवार रात को आठ बजे दुकान बंद करके घर गए थे। शुक्रवार सुबह तकरीबन 7:30 बजे यूपी 112 की पीआरवी ने दुकान का शटर खुला होने की सूचना दी। इस पर वह पहुंच गए। दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़ा गया था। इसके बाद चोरों ने शटर को सब्बल की मदद से उठाया। तब अंदर प्रवेश किया।
रात्रि कर्फ्यू (Night curfew) में दुकान के अंदर के सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। उसने अपना चेहरा भी खोल रखा है। चोर ने पहले डिस्प्ले में रखें चांदी के बर्तन उठाये। बाद में काउंटर की अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चांदी के बर्तनों का वजन तकरीबन 35 किलोग्राम है, जिनकी कीमत तकरीबन 25 लाख है। जेवरात 15 लाख रुपए के हैं।
ज्वैलरी शोरूम मालिक का कहना है कि चोर तड़के 4:45 बजे दुकान के अंदर आया है। आशंका है कि उसके साथी बाहर खड़े हुए होंगे, जो नजर रख रहे होंगे। उनकी दुकान से 50 मीटर की दूरी पर इन्फेंट्री लाइन पुलिस चौकी है। चौकी में पुलिसकर्मी होने के बावजूद चोरी कैसे हो गई है, बड़ा सवाल है।
दुकान के अंदर के सीसीटीवी कैमरे में एक चोर नजर आ रहा है। उसने अपना चेहरा भी खोल रखा है। चोर ने पहले डिस्प्ले में रखें चांदी के बर्तन उठाये। बाद में काउंटर की अलमारी में रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिए। चांदी के बर्तनों का वजन तकरीबन 35 किलोग्राम है, जिनकी कीमत तकरीबन 25 लाख है। जेवरात 15 लाख रुपए के हैं।
आगरा (Agra) रात्रि कर्फ्यू (Night curfew) के दौरान सड़कों पर पुलिस रहती है। बैरियर भी लगे हुए हैं। इसके बावजूद वारदात हो रही हैं। तीन दिन पहले फ्रीगंज में व्यापारी की हत्या कर लूटपाट की गई। बदमाश कार से भाग निकले। सिकंदरा के आरतोनी में भी लॉजिस्टिक कंपनी के गोदाम से चोर तिजोरी उठा ले गए थे। अब ज्वैलरी शोरूम में चोरी होना, रात्रि कर्फ्यू पर सवाल उठाने के लिए काफी है। पुलिस की गश्त ना होने से चोर-लुटेरे फायदा उठा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?