जबलपुर(Jabalpur )में नरसिंह मंदिर गीताधाम के प्रमुख महामंडलेश्वर जगतगुरु डॉक्टर स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज की कोरोना की वजह से मौत हो गई। वे हरिद्वार कुंभ ( Haridwar Kumbh 2021 ) में शामिल होने गए थे। कुंभ में ही स्वामी श्याम देवाचार्य संक्रमित हुए थे।हरिद्वार के कुंभ मेले को अब खत्म किया जा सकता है।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर हरिद्वार कुंभ ( Kumbh Mela ) को समाप्त करने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम ने ट्वीट में लिखा, ”मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।”
जानकारी के अनुसार जबलपुर(Jabalpur ) के स्वामी श्याम देवाचार्य महाराज हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेला के दौरान आयोजित शाही स्नान में शामिल होने पहुंचे थे। हरिद्वार में ही वे संक्रमित हो गए थे। वहां से लौटने के बाद शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। महामंडलेश्वर ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई थी। बावजूद वे कोविड पॉजिटिव हुए और उनकी मौत भी हो गई। दो दिन पहले ही अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर कपिल देवदास (65) की मौत भी हो चुकी है। बता दें कि हरिद्वार कुंभ में शामिल 70 से अधिक साधू-सन्यासी संक्रमित हो चुके हैं।
अखाड़ों में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के श्रीमंहत रविंद्र पुरी समेत 22 संत कोविड पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, अन्य अखाड़ों में भी सात संत संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अखाड़ों में कुल संक्रमित संतों की संख्या 78 पहुंच गई है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) ने नरसिंह मंदिर गीताधाम के संचालक जगतगुरु डॉक्टर श्याम देवाचार्य महाराज के देवलोक गमन पर दुख प्रकट किया है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। लिखा है कि धर्म व मानवता की सेवा के लिए आपने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आपके मंगलकारी विचार और पुण्य प्रयास सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी। @AvdheshanandG
— Narendra Modi (@narendramodi) April 17, 2021


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस