महाराष्ट्र (Maharashtra ) के नांदेड़ ( Nanded )जिले से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आई है,जहां पति की कोरोना से मौत होने के बाद पत्नी ने अपने तीन साल के बेटे के साथ झील में कूदकर आत्महत्या (suicide ) कर ली।
महाराष्ट्र के नांदेड़ ( Nanded )मेें लोहा तहसील में एक पूरा परिवार कोरोना की वजह से खत्म हो गया। इस परिवार में कोरोना को केवल एक ही शख्स को ही हुआ था लेकिन परिवार पूरा ही तबाह हो गया।मूल रूप से तेलंगाना ( Telangana ) के रहने वाले शंकर गंधम अपने परिवार का पेट पालने के लिए चाट बेचते थे लेकिन कोरोना की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई।शंकर गंधम पिछले कई सालों से अपनी पत्नी और दो बेटियों और एक बेटे के साथ लोहा के बालाजी मंदिर इलाके में रह रहे थे।
अपने पति शंकरकी मौत की खबर सुनकर पत्नी पद्मा सदमे में आ गई और अपनी तीन साल के बेटे के साथ तालाब में कूदकर मर गई। बता दें कि इलाज के दौरान ही शंकर की मौत हो गई थी। नांदेड़ ( Nanded ) पुलिस की माने तो पति की मौत के बाद पेट भरने का साधन ना होने के दुख के चलते पत्नी ने अपने तीन साल के लड़के के साथ तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। उनकी दो बेटियां अनाथ हो गई हैं। इस घटना से लोहा शहर में हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना का खौफ लोगों में इस तरह फैल रहा है कि लोग अब मौत को गले लगाने लगे हैं। बता दें कि पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप है और महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी यहां संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।कोरोना लोगों को अब सिर्फ अपनी चपेट में नहीं ले रहा है बल्कि मानसिक रूप से प्रताड़ित भी कर रहा है। कई मामलों में ऐसा भी देखा गया है कि परिवार में किसी एक सदस्य को कोरोना हुआ है और इस वायरस ने पूरे परिवार को तबाह कर दिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत