मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में दूसरी कोरोना लहर विकराल रूप ले चुकी है। गुरुवार को दमोह उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन, सीएम शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय समेत कई नेता संक्रमित हो गए। वहीं सागर विश्वविद्यालय के कुलपति ( Vice-Chancellor ) प्रोफेसर राजेश दुबे, इंदौर में प्रोफेसर सुल्तान बेग, रीवा के जज समेत कई नामचीन लोगों ने महामारी के आगे दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) में गुरुवार को सागर के एसवीएन विवि के कुलपति राजेश दुबे का भोपाल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताया है। इधर इंदौर (Indore) में प्रोफेसर सुल्तान बेग का इंतकाल हो गया है। सागर के जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप सिंह का आज निधन हो गया कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में भर्ती थे।
रीवा (Rewa ) के न्यायाधीश कमलनाथ जयसिंहपुरे का भी गुरुवार को निधन हो गया। वे रीवा जिला न्यायालय में पदस्थ थे। उनका संजय गांधी अस्पताल में चल इलाज चल रहा था।
इंदौर में मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )के कांग्रेस नेता संदीप मेहता का भी गुरुवार को निधन हो गया। सुबह 11 बजे ही उनके पिता का देहांत हुआ था। दोपहर बाद संदीप नहीं रहे। संदीप की पत्नी भी कोरोना से संक्रमित है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan ) के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान की भी कोरोना रेपिड एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। इसके बाद सीएम शिवराज ने भी कोविड टेस्ट कराया है।विदिशा के सांसद रमाकांत भार्गव भी गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?