कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए विश्वदाय स्मारक ताजमहल (Taj Mahal ) समेत सभी स्मारक एक बार फिर से बंद कर दिए गए हैं। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार शाम यह आदेश जारी कर दिया। इसके तहत ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के सभी स्मारक 15 मई तक बंद रहेंगे। बता दें कि 2020 में ताजमहल कोरोना के कारण 188 दिन बंद रहा था।गुरुवार शाम संस्कृति व पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
आगरा में शुक्रवार से ताजमहल,(Taj Mahal ) आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, एत्माद्दौला, सिकंदरा, महताब बाग समेत स्मारकों पर फिर से ताले लग जाएंगे। देश के प्रमुख स्मारकों में कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, अजंता एलोरा की गुफाओं समेत 200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातत्व स्थलों और संग्रहालयों को भी बंद करने के आदेश दिए गए हैं।कोरोना वायरस के कारण दूसरी बार ताजमहल बंद किया गया है। साल 2020 में 17 मार्च से 21 सितंबर तक ताजमहल समेत आगरा के सभी स्मारक बंद रहे थे। आगरा में पहली बार ताजमहल समेत सभी संरक्षित स्मारक इतने लंबे समय तक बंद रहे। कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिर स्मारकों को बंद करने का आदेश जारी हो गया। ऐसे में आगरा के पर्यटन उद्योग से जुड़े चार लाख लोगों को फिर से रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है।
बता दें कि जब से कोरोना संक्रमण बढ़ा है, तब से ताजमहल (Taj Mahal ) पर आने वाले पर्यटकों की संख्या बेहद कम हो गई थी। बुधवार को ताजमहल पर महज पर्यटक आए। मंगलवार को यह संख्या 2816 थी। महज दो सप्ताह के अंदर ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या 17 हजार से घटकर 2706 रह गई है। बुधवार को पूरे दिन ताज पर पर्यटक कम नजर आए। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा।
कोरोना की महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए @MinOfCultureGoI ने @ASIGoI के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फ़ैसला किया है @PMOIndia @tourismgoi @incredibleindia pic.twitter.com/EZX2jNQI9V
— Prahlad Singh Patel (@prahladspatel) April 15, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?