उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के दौरान आगरा( AGRA) के फतेहाबाद( Fatehabad ) विकास खंड के रिहावली गांव के मतदान केंद्र पर गुरुवार को करीब 50 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावर फायरिंग कर मतपेटियां लूट ले गए। पुलिस मतपेटियां लूटने वालों की तलाश में जुटी है। इससे पहले यहां फर्जी मतदान को लेकर बवाल हुआ था। इसमें चार लोग घायल हुए हैं।
आगरा ( Agra)के फतेहाबाद ( Fatehabad )विकास खंड के गांव रिहावली में सुबह 11 बजे फर्जी मतदान को लेकर मारपीट हो गई थी। आरोप है कि प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों ने पोलिंग एजेंट और उसके साथियों को पीट दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस तीन आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। वहीं घायलों को उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भेज दिया गया।
मारपीट की घटना के बाद दोपहर तकरीबन 12 बजे लगभग 50 लोगों ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया। फायरिंग की गई। फायरिंग से मतदान केंद्र पर दहशत फैल गई। पुलिसकर्मियों और मतदानकर्मियों ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद हमलावर जंगला तोड़कर मतदान कक्ष में घुस गए। हथियार बंद कुछ हमलावर यहां से दो मतपेटियां लूट ले गए।
सूचना मिलते हीआगरा ( Agra) के जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह और एसएसपी मुनिराज जी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी ने रिहावली मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने की बात कही है। एसएसपी मुनिराज जी का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान कुछ लोग मतपेटियां लेकर भाग गए। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मतपेटियां बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?