उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले में सनसनीखेज हत्या की वारदात हुई है।मैनपुरी ( Mainpuri ) कोतवाली क्षेत्र के गांव लल्लूपुरा में बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) उम्मीदवार की हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह एक खेत में उनका शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लल्लूपुरा निवासी राकेश कुमार (उम्र 60) बीडीसी ( BDC ) उम्मीदवार थे। वह बुधवार शाम को वोट मांगने गए थे।वह देर रात भर वापस नहीं आये तो परिजनों को चिंता हुई। रात भर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह उनकी शव एक खेत में पड़ा मिला। चाकू से गोदकर उनकी हत्या की गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।
मैनपुरी( Mainpuri ) जिले में पंचायत चुनाव से पहले बीडीसी उम्मीदवार की हत्या क्यों और किसने की है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। बता दें कि मैनपुरी जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतदान से पहले एक उम्मीदवार की हत्या होने से इलाके में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अविनाश कुमार पांडेय, एएसपी मधुबन कुमार, सीओ सिटी अभय नारायण राय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?