आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के विशाखापट्टनम ( Visakhapatnam ) जिले के पेंडुर्थी मंडल के जुत्ताडा गांव में गुरुवार को खौफ पैदा करने वाली घटना सामने आई है,जहां एक छह माह की अबोध बच्ची सहित एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी गई।सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारे बी. अप्पा राजू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर जुर्म कबूल कर लिया है मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से बलात्कार किया था।पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। खौफनाक वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मारे गये लोगों की पहचान बी रामाना (63), उषारानी (35), उनके दो बच्चे उदय (2) और उर्वशी (6 महीने), रमा देवी (53) और एन अरुणा (37) के रूप में हुई।
बताया गया कि आरोपी सुबह हत्या करने के बाद उस घर से बाहर निकला और आधे घंटे तक सोफे पर बैठा रहा। बाद में, स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को फोन किया और पेंडुर्थी पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि,गुस्साई भीड़ ने मौके पर आए पुलिस आयुक्त को रोका और कहा कि हत्यारे को यहां फांसी दी जाएगी। इसके साथ, बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मैदान में प्रवेश किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित परिवार के एक शख्स विजय कुमार ने आरोपी की बेटी से कथित तौर पर बलात्कार किया ,2018 में, विजय कुमार के खिलाफ पेंडुर्थी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। हालांकि, बोम्मदी विजय कुमार ने विजयवाड़ा से उषारानी नाम की महिला से शादी की जिसकी भी आज हत्या कर दी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत