मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के ग्वालियर ( Gwalior ) ज़िले के जखबार गांव में ग्रामीणों को कोविड-19 वैक्सीन( Covid-19 vaccine ) लगाने के लिए बुधवार को पहुंची टीम पर उपद्रवियों ने आंगनबाड़ी केंद्र में घुसकर हमला कर दिया। वैक्सीन का बॉक्स और फर्नीचर फेंक दिया। उपद्रवियों ने कहा कि वैक्सीन खराब है। इससे लोगों की मौत हो रही है, इसलिए गांव में किसी को भी इसे नहीं लगने देंगे। उपद्रव हाेते देख वैक्सीन लगवाने आए लाेग भी भाग गए। सूचना मिलने पर एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पहुंच गए।
तीन उपद्रवियों को मौके पर ही पकड़ लिया, शेष भाग गए। उपद्रव के कारण टीम भी बगैर टीका लगाए लाैट गई। ग्वालियर ( Gwalior ) ज़िले के जखबार गांव की टीम में डॉ कुबेर सिंह परिहार, एएनएम समिधा श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गायत्रीदेवी और आशा कार्यकर्ता ममता रावत शामिल थे। वैक्सीनेशन का कार्य चल ही रहा था इसी दौरान दोपहर करीब बारह बजे गांव के ही छह लोग नशे की हालत में वहां पहुंच गए और फर्नीचर फेंकना शुरु कर दिया। साथ ही वैक्सीन ( vaccine )का बाॅक्स भी फेंक दिया। इसके अलावा डॉक्टर परिहार के साथ मारपीट करते हुए जमकर उत्पात मचाया।
ग्वालियर ( Gwalior ) गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में उत्पात मचा रहे नशे की हालत में पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि यह वैक्सीन ( vaccine )खराब है और इससे लोगों की मौत हो रही है। गांव में किसी को वैक्सीन नहीं लगेगी और हम किसी को नही लगने देगें। आगे से यहां पर आए तो मार-मारकर भागएंगे। इसके बाद वैक्सीन करने वाले कर्मचारी वहां से वापस चले गए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?