राजस्थान ( Rajasthan ) सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 3 मई तक प्रदेश भर में लॉकडाउन (Lockdown) रखने का फैसला किया है। 15 दिन तक वीकेंड कर्फ्यू वाली बंदिशें बरकरार रहेंगी। गृह विभाग ने रविवार देर रात 3 मई तक के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। वीकेंड कर्फ्यू में जिन्हें खोलने की अनुमति थी, वे आगे भी जारी रहेंगी। सरकार ने इसे जन अनुशासन पखवाड़ा का नाम दिया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
बता दें कि रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने राजस्थान में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का सुझाव दिया था। इसके बाद निर्णय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह फैसला लिया है।
लॉकडाउन (Lockdown) में खाने पीने का सामान, किराने का सामान, मंडियां, फल-सब्जियां, डेयरी और दूध, पशुचारा से सम्बन्धित रिटेल और होलसेल दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी। जहां तक संभव हो होम डिलीवरी की व्यवस्था पर जोर देने को कहा है। फेरी लगाकर फल सब्जी बेचने वालों को सात बजे तक ही अनुमति दी जाएगी। पेट्रोल पंप रात आठ बजे तक ही खुलेंगे। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी।
15 दिन तक चलने वाले लॉकडाउन में खाने-पीने और जरूरी सामान से जुड़ी दुकानें खुली रहेंगी। फल, सब्जी, किराना, मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप पहले की तरह खुले रहेंगे। राशन की दुकानें सातों दिन खुलेंगी।कारखानों, सभी तरह की मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में काम जारी रहेगा। गांवों में नरेगा के काम जारी रहेंगे, नरेगा श्रमिकों को बराबर रोजगार मिलेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?