
दिल्ली ( Delhi ) में कोरोना वायरस के मामलों में हो रही भयावह बढ़ोतरी को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने राजधानी में 6 दिनों का लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन आज रात से 26 अप्रैल की सुबह तक रहेगा। दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 30 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार को राजधानी में 25462 नए संक्रमित मिले जिसकों देखते हुए सीएम केजरीवाल ने इस लॉकडाउन का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने यह फैसला सोमवार सुबह उपराज्यपाल अनिल बैजल से मीटिंग के बाद लिया है। सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज रात को 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए दिल्ली में लॉकडाउन (Lockdown)लगाया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, मेडिकल व्यवस्थाओं की, खाने-पीने की सेवाएं जारी रहेंगी। शादियां भी होंगी, पर 50 लोगों के साथ, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।
केजरीवाल ने आगे कहा कि पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं। संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है। ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं। 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। दवाईयों की कमी हो रही है।केजरीवाल ने कहा कि अगर हर दिन 25 हजार केस आएंगे तो किसी भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप हो सकती हैं। दिल्ली के अंदर कोरोना के कारण काफी गंभीर हालात है। दिल्ली में कोरोना की चौथी वेब आई है।
लॉकडाउन (Lockdown) दौरान लोगों की जरूरतों की सभी दुकानें खुली रहेंगी। जबकि दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में सिर्फ छूट प्राप्त लोगों को ही यात्रा की अनुमति दी गई है। यात्रियों को स्टेशन पर मेट्रो के लिए 15 मिनट का इंतजार करना होगा। जबकि इंटरचेज के लिए 15 से 20 मिनट, वहीं कुछ चुनिंदा इंटरचेंज पर 30 मिनट तक का इंतजार करना होगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?