पंजाब (Punjab) से वैसाखी मनाने पाकिस्तान ( Pakistan ) गया सिख श्रद्धालुओं ( Sikh devotees ) का जत्था गुरुवार को स्वदेश लौट आया। इनमें से लगभग 100 श्रद्धालुओं की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शिरोमणि अकाली दल की प्रधान बीबी जगीर कौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों के अनुसार संक्रमित श्रद्धालुओं को क्वारंटीन किया जाएगा। एक साथ 100 श्रद्धालुओं के संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर वे भड़क उठे। कुछ श्रद्धालुओं ने डॉक्टरों से दुर्व्यवहार किया।
सड़क मार्ग से वापस भारतीय सीमा में पहुंचे 816 श्रद्धालुओं ( Sikh devotees )में से 100 से अधिक श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीसी गुरप्रीत सिंह खेहरा के आदेश पर सेहत विभाग की टीम द्वारा उक्त संगत की सीमा पर ही कोरोना जांच की गई, इनमें से 100 से अधिक श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें गुरु नानक देव अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में एकांतवास में रखा गया है। कोरोना निगेटिव रिपोर्ट वाले बाकी श्रद्धालुओं को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया है।
इधर, पाजिटिव व नेगेटिव श्रद्धालु ( Sikh devotees )अपने वाहनों व सरकारी बसों में सवार होकर चले गए। पॉजिटिव व नेगेटिव श्रद्धालुओं को एक साथ भेजने से कोरोना संक्रमण बुरी तरह से फैल सकता है। एसजीपीसी की अध्यक्ष बीबी जागीर कौर ने कहा कि यदि प्रशासन इन श्रद्धालुओं को भेजने की व्यवस्था नहीं कर सकता था तो उन्हें बताया होता। एसजीपीसी अपने स्तर पर वाहन भेजकर इन्हें सुरक्षित ढंग से होम आइसोलेट करवा देती।
सिख श्रद्धालुओं ( Sikh devotees )की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से अन्य संगत में दहशत पाई जा रही है। इसके चलते वाघा सीमा पर गुरुवार सारा दिन तनाव का माहौल कायम रहा। वैसाखी पर्व पर भारत से कुल 818 श्रद्धालुओं का जत्था 12 अप्रैल को पाकिस्तान गया था, इनमें से 429 श्रद्धालु और शेष 389 श्रद्धालु अन्य सिख संगठनों के माध्यम से पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए गए थे। 2 श्रद्धालुओं के परिजनों की मौत हो जाने के चलते वे यात्रा अधूरी छोड़ लौट आए थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत