जयपुर के बाद अब हरियाणा (Haryana ) के जींद में भी कोरोना वैक्सीन ( Covid-19 vaccine ) चोरी का मामला सामने आया है।जबकि इंदौर के शैल्बी अस्पताल में 133 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी होने की खबर है।
जींद(Jind )सामान्य अस्पताल के पीपी सेंटर स्थित स्टोर सेंटर का ताला तोड़कर वैक्सीन( Covid-19 vaccine ) की 1710 डोज चुराई गई हैं। इसके अलावा कुछ फाइलें भी चोरी की गई हैं, जबकि साथ रखे 50 हजार के कैश को हाथ तक नहीं लगाया गया।
मामले का पता सुबह चला, जब जींद (Jind )के स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा सेंटर पहुंचे। उन्होंने देखा की ताला टूटा हुआ है और लॉकर से वैक्सीन( Covid-19 vaccine ) की डोज भी गायब हैं। चोर 1270 कोवीशील्ड और 440 कोवैक्सीन की डोज ले गए हैं। चोरी होने की जानकारी आला अफसरों को दी गई है।
आशंका जताई जा रही है कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कालाबाजारी के लिए वैक्सीन को चोरी किया गया है। बता दें कि जींद के सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन रखने का मुख्य सेंटर है। वहीं, परिसर में पीपी सेंटर है। जिसमें कोवीशील्ड और कोवैक्सीन (Covaxin) की डोज रखी हुई थी।
बुधवार को रेमडेसिविर के 24 पैकेट सहित 4 लोगों को अंबाला में गिरफ्तार किया गया था। इसे भी पुलिस कालाबाजारी से जोड़कर देख रही है। इनके लोगों के पास न बिल थे और न कोई रिपोर्ट। इसके मद्देनजर प्रशासन ने ऑक्सीजन सिलेंडरों की भी सुरक्षा बढ़ा दी है।
इंदौर (Indore) के शैल्बी अस्पताल में 133 रेमडेसिविर इंजेक्शन चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने फाॅर्मेसी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज करवाई है। पुलिस ने मंगलवार देर रात उसे हिरासत में भी लिया है। गिरोह में शामिल चार अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध है।
तुकोगंज थाना टीआई कमलेश शर्मा के मुताबिक अचलपुरा जिला भिंड निवासी अनूप पुत्र जनकसिंह चौहान की शिकायत पर आरोपी भूपेंद्र शैलीवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अनूप ने पुलिस को बताया, आरोपी अस्पताल के फाॅर्मेसी विभाग में नौकरी करता है। उसने साथियों के साथ मिलकर 133 इंजेक्शन चोरी कर बाजार में खपा दिए। चोरी इंजेक्शन की कीमत एक लाख 76 हजार 582 रुपए बताई गई है। टीआई के मुताबिक गड़बड़ी में भूपेंद्र के साथ चार अन्य भी शामिल हो सकते हैं, जो फार्मेसी विभाग में ही नौकरी करते हैं। पुलिस वहां से रिकाॅर्ड, फुटेज और ड्यूटी चार्ट मांग कर जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?