उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) जिले में गुरुवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे वाहनों से ट्रेन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई ।
शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) के कटरा थाना क्षेत्र में स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के चलते एक ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई जिसमें वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार पति-पत्नी और बेटी समेत पांच लोगों की मौत हो गई।जिसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गयी ।
घटना तड़के लगभग 6:30 बजे की है।शाहजहांपुर ( Shahjahanpur ) का हुलास नगला रेलवे फाटक खुला हुआ था। फाटक खुला होने के बावजूद चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ एक्सप्रेस ने रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहे एक ट्रक, डीसीएम और बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक और डीसीएम उछलकर दूर जा गिरे और उनके परखच्चे उड़ गए।
इस हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के सिदाकत (42) पुत्र फिरासत, गुलिस्ता (40) पत्नी सिदाक़त, हमजा (2) पुत्र सिदाकत की मौत हो गई। ये सभी शाहजहांपुर के उमरपुर के रहने वाले थे। वहीं, ट्रक चालक सत्येंद्र (45) निवासी मोहाली, पंजाब और पैदल रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहे प्रेमपाल (60) पुत्र शिवपाल हूलासनगला, कटरा, शाहजहांपुर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बरेली के सिद्धि विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गेटमैन रेलवे फाटक तभी खोलता है, जब दोनों तरफ से कोई ट्रेन न आ रही हो, लेकिन यहां उस वक्त ट्रेन हाई स्पीड से गुजरी जब सिग्नल रेड था और फाटक खुला हुआ था। घटना के बाद मौके पर हाहाकार मच गया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। क्रेन की मदद से रेलवे ट्रैक को साफ कराया गया। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर आवागमन रोक दिया गया।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है और मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?