उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit ) जिले में अपराधी को पकड़ने आयी उत्तराखंड पुलिस टीम को अपराधियों ने घेर कर उनके हथियार छीन लिये और फरार हो गये ।पीलीभीत(Pilibhit ) जिले के माधोटांडा क्षेत्र के कटकवारा गांव में शारदा नदी किनारे शनिवार को दबिश देने पहुंची उत्तराखंड पुलिस से बदमाश भिड़ गया। इनामी हत्यारोपी पुलिस से एके-47 छीन ली। एसपी ने सूचना मिलते ही चार टीमें गठित कर दी हैं।
बदमाश 2018 में पत्नी की हत्या के मामले में फरार था। पहले से ही पांच हजार का इनाम घोषित है। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। चारों टीमें अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही है। उत्तराखंड से भी पुलिस अधिकारी आए हैं।
पीलीभीत(Pilibhit )पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मझारा की है, जहां हत्या के मामले में फरार चल रहे अपराधी की तलाश में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की नानकमत्ता थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार रात दबिश दी थी। गांव में अपराधी ने अपने साथियों के साथ एकजुट होकर पुलिस टीम से अभद्रता की और कॉन्स्टेबल से ए के 47 छीन ली। मामले की सूचना उत्तराखंड पुलिस से मिलने पर पीलीभीत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पीलीभीत(Pilibhit )के पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौड़ ने पत्रकारों को बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस की टीम माधोटांडा क्षेत्र के ग्राम मंझारा में शुक्रवार को रात दो बजे पहुंची थी और रात्रि के अंधेरे में सिपाही से ए के 47 लेकर ग्रामीण कहीं भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि ए के 47 की बरामदगी के लिए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) सहित पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है और मौके पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का भारी पुलिस बल तैनात है, पुलिस से अभद्रता करने वालों की तलाश की जा रही है।
किरीट कुमार ने यह भी बताया कि उत्तराखंड पुलिस टीम ने पीलीभीत पुलिस को सूचना दिए बिना ही अपराधी के घर शुक्रवार रात्रि दो बजे दबिश दी गई और घटना के दौरान जब पुलिस टीम के कॉन्स्टेबल से एके 47 राइफल अपराधी ने छीन ली, तब जाकर पूरे मामले की सूचना पीलीभीत पुलिस को दी गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?