राजस्थान ( Rajasthan ) में कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन बेड मिले न मिले, लेकिन अंतिम संस्कार के लिए सरकार पूरा खर्च जरूर देगी। साथ ही शव को अस्पताल से श्मशान-कब्रिस्तान ले जाने के लिए मुफ्त एंबुलेंस या वाहन की सुविधा भी मिलेगी।
राजस्थान ( Rajasthan ) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने इसके लिए सभी शहरी निकायों, कलेक्टरों, अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं। हाल ही में जोधपुर उत्तर नगर निगम ने यह व्यवस्था शुरू की है। जिसे अब मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं में लागू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू होगी।
सीएम गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि पूरे प्रदेश में पार्थिव देह का अस्पताल से श्मशान, कब्रिस्तान तक सम्मानपूर्वक परिवहन सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल से पार्थिव देह ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिले तो ऐसी हालत में जिला परिवहन अधिकारी के जरिए वाहनों का अधिग्रहण करवाकर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। पार्थिव देह के नि:शुल्क परिवहन की जानकारी के लिए हर शहरी निकाय के कंट्रोल रूम के नंबर जारी कर इनका प्रचार प्रसार करने को कहा है।पार्थिव देह को मुफ्त ले जाने के लिए वाहन या एंबुलेंस की व्यवस्था शहरी निकाय के कंट्रोल रूम के अधीन रहेगी।
राजस्थान ( Rajasthan ) में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को कोरोना से 74 मौतें हुई हैं। सरकार ने शहरी इलाकों में अंतिम संस्कार और पार्थिव देह के मुफ्त परिवहन की सुविधा से गरीब लोगों को सुविधा होगी। कई प्रदेशों में शवों को ले जाने की सुविधा नहीं होने और गरीब लोगों के शव रिक्शा में ले जाने के मामले सामने आए थे। राजस्थान सरकार ने कई प्रदेशों से ऐसे मामले सामने आने के बाद यह फैसला किया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?