उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के संभल(Sambhal ) जिले में कोरोना संक्रमित गर्भवती ने कोविड अस्पताल में जुड़वां निगेटिव बच्चियों को जन्म दिया। महिला प्रसूति रोग विशेषज्ञ के अभाव में पुरुष चिकित्सक ने सुरक्षित प्रसव कराया। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कोरोना संक्रमित होने के कारण महिला के स्वास्थ्य को लेकर काफी ध्यान रखते हुए प्रसव कराया गया।
संभल (Sambhal ) जिले की नगर पंचायत नरौली के गांव खेड़ाखास निवासी 26 वर्षीय महिला को प्रसव का समय पूरा होने पर सोमवार को सीएचसी में लाया गया था। वहां जांच कराई, तो महिला कोरोना संक्रमित मिली। महिला को कोरोना संक्रमित होने पर उपचार के लिए सोमवार को कोविड एल-टू श्रेणी के अस्पताल( Covid-19 hospital )में भर्ती कराया गया था। अस्वस्थ ऑक्सीजन लेवल 87 होने परस्थिति को देखते हुए उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था।
सोमवार को आधी रात के बाद महिला को प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर डॉ. मनोज कुमार, डा. योगेश कुमार और अन्य स्टाफ था। प्रसूति रोग विशेषज्ञ सर्जन डॉ. खिलेंद्र कुमार को इमरजेंसी कॉल कर बुलाया गया।
उन्होंने मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे कोरोना संक्रमित महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव कराया। महिला ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। डा. खिलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला व दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। मंगलवार को नवजात बेटियों को उनके परिजनों के साथ भेज दिया गया जबकि महिला का उपचार संभल (Sambhal ) कोविड अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान इमरजेंसी के लिए कोविड-स्पेशल एंबुलेंस पर ईएमटी रोहित चौबे व पायलेट योगेश कुमार मौजूद रहे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?