कोरोना वायरस महामारी से निपटने में भारतीय सेना (Indian Army ) और सशस्त्र बलों का योगदान भी अहम साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) लगातार सेना और सशस्त्र बलों के प्रमुखों से मुलाकात कर रहे हैं इसी कड़ी में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्मी चीफ मनोज नरवणे से मुलाकात की और महामारी के खिलाफ सेना के जरिए की जा रही मदद और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।
इससे पहले पीएम मोदी वायुसेना प्रमुख और सीडीएस बिपिन रावत के साथ मीटिंग कर चुके हैं ।सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ( Indian Army Chief General MM Naravane ) ने प्रधानमंत्री को बताया कि अलग-अलग राज्यों में सेना के मेडिकल स्टाफ अपनी सेवा दे रहे हैं। साथ ही राज्यों में सेना के अस्थाई अस्पताल खोले गए हैं।
सेना प्रमुख ने पीएम मोदी को ऑक्सीजन टैंकरों और गाड़ियों के प्रबंधन में सेना की ओर से पहुंचाई गई मदद के बारे में भी अवगत कराया।जनरल नरवणे ने मुलाकात में पीएम को बताया कि सेना (Indian Army ) ज्यादा से ज्यादा जगहों पर आम लोगों के लिए अस्पताल खोलने का कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सेना कोरोना के मामलों से निपटने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी अस्पताल बना रही है। सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को इस बात से भी अवगत कराया कि आयात किए गए ऑक्सीजन टैंकरों और गाड़ियों के प्रबंधन में जहां विशेषज्ञ कौशल की जरूरत पड़ रही है वहां सेना की ओर से मदद पहुंचाई जा रही है।
बता दें कि पिछले दिनों सीडीएस जनरल बिपिन रावत और पीएम मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए सशस्त्र बलों के जरिए की जा रही तैयारियों और संचालन की समीक्षा की थी। पीएम से मुलाकात के बाद बिपिन रावत ने बताया था कि पिछले दो साल में सेवानिवृत्त हुए सभी मेडिकल कर्मचारी अपने घरों के पास स्थित कोरोना केन्द्रों में अपनी सेवा देंगे। साथ ही नौसेना तथा वायुसेना के समान मुख्यालयों में तैनात सभी मेडिकल अफसर नजदीकी अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे।
गौरतलब है कि एक दिन पहले पीएम मोदी ने कोविड से जारी देश की लड़ाई में भारतीय वायु सेना द्वारा चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की थी। इस दौरान ऑक्सीजन टैंकरों और अन्य आवश्यक उपकरणों के परिवहन में सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी लाने पर बल दिया गया। वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने पीएम मोदी से मुलाकात की और देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति में सुधार के लिए वायु सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों से उन्हें अवगत कराया।
गुरुवार को देश में अबतक कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए हैं। 3,79,257 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए हैं। जबकि मौत के आंकड़ों में भी उछाल है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?