उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बुलंदशहर ( ) जिले में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर फायर स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक निजी बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार सवार दो महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने बस समेत घटना स्थल से करीब दो किमी की दूरी पर दबोच लिया।
शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली बदायूं हाईवे पर बुलंदशहर ( ) की ओर से जा रही एक निजी बस ने बदायूं से डिबाई की ओर जा रही कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार छह लोगों की मौत हो गई। एक महिला विमला निवासी सेमड़ा थाना खुर्जा देहात गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मरने वाले कार चालक के हाथ पर वीरेंद सिंह का नाम गुदा हुआ है। इसके अलावा एक मृतक की जेब से मिले आईकार्ड के आधार पर प्रताप सिंह पुत्र कांति प्रसाद निवासी सैंदा फरीदपुर खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के रूप में पहचान हुई है।
बताया जा रहा है कि यह सभी लोग किसी गमी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान फायर स्टेशन के समीप हादसा हुआ है। चार अन्य मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को फिलहाल सीएचसी डिबाई बुलंदशहर ( ) में रखवाया गया है। जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई चल रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?