गुजरात (Gujarat) के भरूच( Bharuch ) में एक कोविड अस्पताल में (Covid-19 hospital ) आग लग गई,इसमें 18लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद मरीजों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लगा है। मरने वालों में 2 स्टॉफ नर्सें भी शामिल हैं।
बताया जा रहा है भरूच( Bharuch ) जिले के पटेल वेलफेयर अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया था , आग शुक्रवार (30 अप्रैल) देर रात 12:30 से एक बजे के बीच लगी। इस घटना में कई मरीज घायल भी हुए हैं। भरूच के एसपी राजेंद्रसिंह चुडास्मा ने बताया कि इस अस्पताल के कोविड वार्ड में इलाज करा रहे 16मरीजों की मौत हो गई। वहीं, दो नर्सों ने भी अपनी जान गंवा दी। करीब 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया और उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, भरूच( Bharuch ) जिले का चार मंजिला यह अस्पताल भरूच-जंबूसर हाईवे पर स्थित है। इसे एक ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है। फायर ऑफिसर शैलेश संसिया ने बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल पर कोविड वार्ड बनाया गया था। एक घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। साथ ही, फायर फाइटर्स और स्थानीय लोगों की मदद से करीब 50 लोगों को बचा लिया गया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया। कोविड केयर सेंटर के ट्रस्टी जुबेर पटेल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जो सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे भरूच के लिए है। पुलिस और प्रशासन की मदद से हमने मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया। 16 मरीजों और दो नर्सों ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी।पुलिस के अधिकारी ने सुबह साढ़े 6 बजे बताया कि हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है।आपको बता दें कि जिस अस्पताल में आग लगी, वो भरूच-जमंबूसर हाईवेर पर अहमदाबाद से करीब 190 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
इससे पहले गुजरात के राजकोट( Rajkot ) नवम्बर माह में शिवानंद कोविड अस्पताल ( Shivanand COVID Hospital ) आग में लगने से पांच कोरोना मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी । अहमदाबाद ( Ahmedabad) में भी ऐसा ही एक हादसा 6 अगस्त हुआ था ,जिसमें अहमदाबाद के श्रेय अस्पताल ( Shrey Hospital ) के चार मंजिला निजी अस्पताल के शीर्ष तल पर आग लगने के बाद आठ COVID-19 रोगियों की मौत हो गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?