तेलंगाना ( Telangana ) के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ई राजेंद्र ( Eatala Rajender ) से पद वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री ने यह कदम मंत्री ई राजेंद्र पर जमीन पर कब्जा करने के आरोप लगने के बाद उठाया है। सीएम के अनुरोध पर राज्यपाल ने भी मुहर लगा दी है, जिसके बाद ई राजेंद्र का चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का पद अब मुख्यमंत्री के पास स्थानांतरित हो गया है।
मामले में मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ( Chief minister K Chandrashekhar Rao ) ने मेदक जिले में जमीन पर कब्जे के आरोपों की जांच का आदेश जारी किया है। उन्होंने मामले में मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि मेदक जिले के मसाईपेट मंडल में अछमपेट के बाहरी इलाके में जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर जिला कलेक्टर से जांच करवाई जाए और इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में जमा करवाई जाए।
उल्लेखनीय है कि ई राजेंद्र ( Eatala Rajender ) पर आरोप है कि उन्होंने मुर्गी पालन उद्योग शुरू करने के लिए 100 एकड़ से अधिक भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है। अछमपेट और हाकिमपेट गांव के निवासियों का आरोप है कि मुर्गी पालन उद्योग शुरू करने के लिए मंत्री और उनके साथियों ने उनकी जमीनों पर जबरन कब्जा कर लिया था। किसानों ने प्रशासन से कब्जा छुड़वाने की मांग की थी।
बता दें कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पूर्णचंद्र राव को भी तथ्यों की जांच करने का निर्देश दिया है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम ने इलाके का डिजिटल सर्वे करना शुरू कर दिया है। दूसरी ओर, ई राजेंद्र ने इसे सोची समझी साजिश करार दिया है और मामले की पदस्थ न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है। उनसे समर्थकों ने इसे लेकर एक प्रदर्शन भी किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?