हरियाणा (Haryana ) में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हरियाणा सरकार ने पूरे राज्य में लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का ऐलान किया है। सरकार ने कहा है कि 3 मई से राज्य में 7 दिन का लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
प्रदेश अब 7 दिन के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। गृह मंत्री अनिल विज ( Anil Vij) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। नए आदेशों के तहत, 3 मई दिन सोमवार से अगले 7 दिन प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) रहेगा। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश के 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया था।
बता दें, इससे पहले राज्य के नौ जिलों में वीक एंड लाकडाउन लगाया गया था। इन जिलों में पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, सोनीपत, रोहतक, करनाल, सिरसा और फतेहाबाद शामिल हैं। अब संपूर्ण हरियाणा में पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है। लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या प्रतिबंध होंगे और किनको छूट रहेगी अभी इस बारे में स्पष्ट नहीं है।
लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान राज्य में अनावश्यक रूप से कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल सकेगा। न ही सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर पैदल या वाहन के जरिये घूमने की छूट दी जाएगी। लॉकडाउन के दौरान और क्या-क्या प्रतिबंध रहेंगे इसके बारे में शाम तक दिशानिर्देश जारी होने की उम्मीद है।
वीकेंड लॉकडाउन में कानून व्यवस्था संभालने में लगे कर्मचारियों, आपातकालीन सेवाएं यथा स्थानीय निकायों के कर्मचारियों, एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, पुलिस, सेना और सीएपीएफ के जवान, स्वास्थ्य, बिजली और दमकल विभाग के कर्मचारी, मान्यता प्राप्त पत्रकारों और कोविड ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मियों को आने-जाने की छूट दी गई थी।
बता दें कि प्रदेश में मात्र 8 दिनों में एक लाख नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 13588 नए मामले सामने आए, जबकि रिकॉर्ड 125 संक्रमितों की मौत हुई। शनिवार को रिकवरी दर 78.70 फीसदी व मृत्यु दर 0.87 प्रतिशत रही। गुरुग्राम व फरीदाबाद में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही। प्रदेश में सक्रिय मरीज अब 102526 हो गए हैं।
3 मई दिन सोमवार से 7 दिन के लिए सारे हरियाणा में पूर्ण लॉक डाउन घोषित ।
— ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister) May 2, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?