उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव ( UP Panchayat Elections )में मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले की कुरावली की ग्राम पंचायत नगला ऊसर से ग्राम प्रधान ( Village Head ) का चुनाव लड़ने वाले एक महिला प्रत्याशी पिंकी की तीन दिन पहले कोरोना से मौत हो गयी थी। रविवार को जब चुनाव का परिणाम आया तो पता चला कि मृतका ने चुनाव में जीत दर्ज की है। ऐसे में यहां अब दोबारा चुनाव कराया जाना तय है।
मैनपुरी ( Mainpuri )जिले की ग्राम पंचायत नगला ऊसर से प्रधान के लिए पिंकी देवी पत्नी सुभाष चंद्र ने चुनाव लड़ा था। मतदान भी सकुशल संपन्न हुआ था, लेकिन बीते बुधवार को अचानक उनकी हालत खराब हो गई थी। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।
इसके बाद रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव मतों की गणना हुई। मतगणना में पिंकी देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 388 वोट मिले। वहीं उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रावती को 273 वोट मिले। ऐसे में पिंकी देवी ने 115 वोटों से जीत दर्ज की, लेकिन उनकी पहले की मौत हो जाने से समर्थक और परिजन मायूस नजर आए। मतगणना परिणाम आने के बाद अभिकर्ता नम आंखों से लौट गए।
उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग के नियमानुसार मैनपुरी ( Mainpuri )जिले की नगला ऊसर में दोबारा ग्राम प्रधान पद का चुनाव कराया जाएगा। जीते हुए प्रत्याशी की मौत होने के चलते ये चुनाव होगा। चुनाव आयोग के आदेश पर दोबारा चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
समाजवादी पार्टी के सांसद मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में रविवार की सुबह पंचायत चुनाव की मतगणना लगभग एक घंटा देरी से शुरू हो सकी। दोपहर 12 बजे के बाद चुनाव परिणाण आने शुरू हो गए। सबसे पहले विकासखंड कुरावली की नौ ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए हैं।


Uttar Pradesh:आगरा के ताज ट्रेपेजियम जोन में एयरपोर्ट, रेल लाइन, हाईवे, एक्सप्रेसवे के लिए 10,743 पेड़ काटने की सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति
Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त