उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव ( UP Panchayat Elections )में समाजवादी पार्टी सरंक्षक व सांसद मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी ( Mainpuri ) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तगड़ा झटका लगा है। घिरोर ब्लॉक के वार्ड संख्या-18 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी संध्या यादव को हार का सामना करना पड़ा है। संध्या यादव सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं। उन्हें प्रमोद कुमार ने हराया है। प्रमोद कुमार को 7905 वोट मिले हैं, जबकि संध्या यादव को 5998 वोट मिले है। इस सीट पर कुल सात प्रत्याशी मैदान में थे।
संध्या यादव सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की भतीजी हैं। वह सपा से मैनपुरी ( Mainpuri ) जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं। पंचायत चुनाव से पहले सैफई परिवार से बगावत कर भाजपा में शामिल हुई थीं। संध्या यादव ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी जिला पंचायत के वार्ड 18 से चुनाव लड़ा था। सपा ने प्रमोद कुमार को उनके सामने मैदान में उतारा था। सपा समर्थित प्रत्याशी ने संध्या यादव को करीब 1900 वोटों से हरा दिया।
संध्या यादव इससे पहले 14 जनवरी 2015 को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के तौर पर मैनपुरी ( Mainpuri ) जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं थीं। सात जुलाई 2015 को सदर सीट से सपा विधायक राजकुमार उर्फ राजू की अगुवाई में एक धड़ा उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन उस वक्त संध्या को भाजपा का सहयोग मिल गया था और उनके खिलाफ प्रस्ताव गिर गया था। उसके बाद से संध्या और उनके पति भाजपा में शामिल हो गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?