उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर कोविड सेस लगा शराब ( Liquor) के दाम बढ़ा दिए हैं। कोरोना और लॉकडाउन के चलते प्रभावित हो रहे राजस्व की कमी को पूरा करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए आबकारी विभाग ने नई नीति में एक बार फिर संशोधन किया है। संशोधन के बाद यूपी में शराब 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक मंहगी हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर से लॉकडाउन (Lockdown)बढ़ता जा रहा है। ऐसे में विभाग को राजस्व का घाटा हो रहा है। इसे पूरा करने के लिए आबकारी नीति 2021-22 में संशोधन किया गया है। इसे संशोधित करके कोविड सेस बढ़ाया गया है। इसके कारण अब शराब 10 रुपये से लेकर 40 रुपये तक मंहगी हो गई है।
सरकार ने पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान कोरोना सेस लगाया था। इस अप्रैल में यह सेस हटा दिया गया था लेकिन एक बार फिर से कोविड सेस लगा दिया गया है। इसी तरह प्रीमियम कैटेगरी की शराब ( Liquor) पर भी प्रति 90 एमएल पर 10 रुपये, सुपर प्रीमियर पर प्रति 90 एम एल 20 रुपये, स्कॉच पर प्रति 90 एमएल पर 30 रुपये और समुद्र पार आयातित शराब ( Liquor) पर भी प्रति 90 एमएल 40 रुपये अतिरिक्त प्रतिफल शुल्क लगाया गया है। इस संबंध में सोमवार को शासनादेश जारी कर दिया गया।
शासनादेश में बताया गया है की प्रदेश में कांच की बोतलों के निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए यूपी मेड लिकर की आपूर्ति टेट्रा पैक और कांच की बोतलों में किये जाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए उत्पादक डिस्टैलरी को यूपी मेड लिकर की 25 प्रतिशत आपूर्ति कांच की बोतलों में करना होगा।
इसी तरह सेना व अन्य केंद्रीय अर्धसैनिक बल को दी जाने वाली पुरानी सुविधा को बहाल कर दिया है। अब प्रीमियम श्रेणी से उच्च श्रेणी की शराब की आपूर्ति पर निर्धारित प्रतिफल फीस का 60 प्रतिशत देना होगा। मौजूदा सत्र में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?