उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के झांसी ( Jhansi ) जिले में यूपी पुलिस (UP police ) के डिप्टी एसपी मनीष झांसी में सरकारी आवास में पत्नी एवं चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। सीओ के मुताबिक 30 अप्रैल को उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया। घर में अकेले होने से पत्नी की देखरेख के लिए उन्होंने एक से छह मई के लिए अवकाश मांगा लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ।
कोरोना से पत्नी के संक्रमित होने के बाद अवकाश स्वीकृत न होने से नाराज सीओ सदर मनीष चंद्र सोनकर ड्यूटी पर न लौटकर एसएसपी रोहन पी कनय को इस्तीफा भेज दिया। पत्नी के संक्रमित होने के बाद सीओ मनीष बिना अवकाश स्वीकृत कराए घर चले गए थे। चुनाव ड्यूटी करने भी वह नहीं पहुंचे। झांसी ( Jhansi ) एसएसपी के तलब करने पर सीओ ने उनको व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा लिखकर भेज दिया। एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए उनके लिए डीओ लेटर जारी कर दिया है।
वर्ष 2005 बैच के पीपीएस अधिकारी मनीष सोनकर डेढ़ साल पहले ही झांसी ( Jhansi ) में तैनात हुए थे। करीब दो माह पहले उनको सीओ का चार्ज मिला। सीओ मनीष यहां सरकारी आवास में पत्नी एवं चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। सीओ के मुताबिक 30 अप्रैल को उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया।
घर में अकेले होने से पत्नी की देखरेख के लिए उन्होंने एक से छह मई के लिए अवकाश मांगा लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। इसी बीच उनकी ड्यूटी मतगणना के लिए भोजिला मंडी में लगा दी गई। सीओ के मुताबिक उन्होंने चुनावी ड्यूटी के लिहाज से सारी व्यवस्थाएं बना दी।
उसके बाद दो मई को उन्होंने फिर अवकाश मांगा लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। पत्नी की हालत खराब होने की वजह से वह ड्यूटी पर नहीं आए। उसके बावजूद उनको ड्यूटी पर आने के लिए लगातार मजबूर किया जा रहा था। एसएसपी रोहन पी कनय ने भी मोबाइल फोन पर उनको वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा।
उन्होंने इस पर असमर्थता जताते हुए इस्तीफा देने की बात कही। उसके बाद सीओ मनीष ने एसएसपी के व्हाटसएप पर ही इस्तीफा लिखकर भेज दिया।उनके इस्तीफे को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?