Wednesday, June 24, 2026

COVID-19, Health, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में 30 से अप्रैल से लगा लॉकडाउन अब 10 मई तक रहेगा जारी

Lockdown

  सरकार ने राज्य में  ()  10 मई तक बढ़ा दी है। यह लॉकडाउन 10 मई की सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। सरकार प्रत्येक दो दिन के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ा रही है। हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है। सूत्रों का कहना है कि लोगों में  को लेकर दहशत न फैसले इसलिए सरकार लंबे समय के लिए लॉकडाउन की घोषणा नहीं कर रही है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के कारण बने गंभीर हालात को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन (Lockdown) सोमवार तक के लिए बढ़ा दिया है। अभी तक गुरुवार सुबह सात बजे तक ही बंद की घोषणा की गई थी पर स्थिति को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। ये आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 के साथ हुई बैठक मेंं दिए।बता दें कि 29 अप्रैल को योगी सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया था और फिर तीन मई को दो दिनों के लिए इसे और बढ़ा कर गुरुवार (6 मई) सुबह सात बजे तक कर दिया। इसके बाद आज मतलब बुधवार को इसकी मियाद सोमवार सुबह सात बजे तक कर दी है।

 (Lockdown)के दौरान राज्य में जरूरत की सभी सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान टीकाकरण पहले की तरह जारी रहेगा। प्रतिबंधों के दौरान राज्य में बाजार, दुकान, शॉपिंग मॉल्स, सिनमा हाल और रेस्तरां बंद रहेंगे। सरकार ने सभी लोगों को अपने घरों में रहने अपील की है। ‘मिनी कर्फ्यू’ के दौरान दवा की दुकानें एवं अस्पताल खुले रहेंगे। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों तेजी से बढ़े हैं। राज्य सरकार इस पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में करीब 10 जिले बुरी तरह कोरोना महामारी की गिरफ्त में हैं।

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels